गुरू नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार
कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने गुरबाणी का पाठ कर संगतों को निहाल किया। समाप्ति पर हुए लंगर में संगतों ने प्रसाद चखा।
मुज़फ्फरनगर। गुरु नानक देव महाराज के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पचदरा स्थित पंचायती गुरूद्वारे में आयोजित किये गए कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने गुरबाणी का पाठ कर संगतों को निहाल किया। समाप्ति पर हुए लंगर में संगतों ने प्रसाद चखा।
पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति, सर्राफा बाजार के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की देर रात कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। रागी जत्था संत नारायण सिंह (ईशर दरबार) वालो ने गुरुबानी कीर्तन से संगतो को निहाल किया और गुरु नानकदेव जी महाराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व ज्ञानी गुरुबचन सिंह ने कथा विचार करते हुये संगतो को निहाल किया। ज्ञानी सुरजीत सिंह ने अरदास कर पूरे विश्व को कोराना संक्रमण से बचाने के लिये गुरु चरणों में प्रार्थना की। कीर्तन दरबार के उपरांत गुरु का लंगर संगतो को बरताया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक कमैटी द्वारा संत नारायण सिंह के जत्थे एवं अन्य सेवादारो को गुरु घर के सर्वोच्च सम्मान सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह के रुप में गुरु जी की फोटो देकर सम्मानित किया गया।
कीर्तन दरबार में डॉ. प्रीतपाल सिंह कथूरिया, स.सतनाम सिंह हंसपाल, राजेंद्र वाधवा, कमल वाधवा,सुरेंद्र वर्मा, स. बलविंदर सिंह सल,सतीश अनेजा एडवोकेट, जत्थेदार देविंदर सिंह कालू,स. गजेंद्रपाल सिंह भाटिया, स. सुरेंद्रदीप सिंह सिडाना,स. चरणजीत सिंह बुद्धिराजा, स. कुलवंत सिंह सिडाना, स.जितेंद्रदीप सिंह सिडाना, स. गुरुजीत सिंह साहनी, सुभाष साहनी,सरदार हरविंदर सिंह, जत्थेदार मोन्टू, टवींकल छाबड़ा, स. सरनजीत सिंह गंभीर, स. गुरुप्रीत सिंह सिडाना, स. प्रभदयाल सिंह सानू, स. प्रताप सिंह, स. जसबीर सिंह, राहुल बजाज, राहुल अरोरा, जय कुमार अरोरा, स. गुरुचरण सिंह बांगा, स. निशु बांगा आदि ने हाजरी भर कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की।