सिपाही भर्ती से निराश युवाओं की बल्ले बल्ले - योगी सरकार ने बढ़ा दी ..

सिपाही भर्ती से निराश युवाओं की बल्ले बल्ले - योगी सरकार ने बढ़ा दी ..

लखनऊ। यूपी में नागरिक पुलिस की आई 60,244 पदों की भर्ती में आयु सीमा 18 से 22 साल होने से निराश युवाओं के लिए योगी सरकार ने बल्ले बल्ले कर दी है। अब 25 साल तक के युवा इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी पुलिस में 60,244 सिपाही के पदों की सीधी भर्ती निकाली थी। इस भर्ती में गृह विभाग ने अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 22 साल तय की थी। 2018 के बाद से पुलिस में भर्ती नहीं होने के कारण तब से तैयारी कर रहे युवाओं को आयु सीमा को लेकर बड़ा झटका लगा था।

दरअसल 2018 के बाद से पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे कुछ युवाओं की उम्र 22 वर्ष से अधिक हो चुकी थी इसलिए वह 18 से 22 साल की आयु सीमा निर्धारित होने के कारण निराश हो गए थे। युवाओं की समस्या को देखते हुए सबसे पहले राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट करके पुलिस में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा बढ़ाने का सरकार से आग्रह किया था।

इसके बाद से इसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक, रालोद के विधान मंडल दल के नेता राजपाल बालियान सहित कई विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था। अब योगी सरकार ने 22 साल से अधिक की उम्र के उन युवाओं के चेहरे पर रौनक लौटा दी है जो पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। गृह विभाग के मुताबिक अब पुलिस भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट दे दी है। कल से आवेदन की शुरुआत भी हो जाएगी।



epmty
epmty
Top