सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को सुनाई उम्रकैद- लगाया इतना जुर्माना

मुजफ्फरनगर। नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले 2 आरोपियों को आजीवन कारावास तथा अर्थदण्ड की कराई गई सजा, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत माननीय न्यायालय ने सज़ा सुनाई।
गौरतलब है कि दिनांक 20.09.2023 को वादी निवासी ग्राम पलड़ा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण 1. रविन्द्र पुत्र प्रीतम सिंह व 2. कपिल पुत्र विनोद कुमार निवासीगण हरसाना थाना झिंझाना जनपद शामली द्वारा दिनांक 18.09.2023 को मेरी नाबालिग पुत्री को ईंख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 319/2023 धारा 376(डी ए), 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रविन्द्र उपरोक्त को दिनांक 23.09.2023 व अभियुक्त कपिल उपरोक्त को 25.09.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्वक विवेचना संपादित कर अभियुक्तगण के विरूद्ध दिनांक 16.10.2023 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।
दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जयसिंह भाटी के नेतृत्व में थाना शाहपुर स्तर से प्रभावी पैरवी की गयी व समस्त गवाहों को समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया। विशेष लोक अभियोजक श्री विक्रान्त राठी व दीपक गौतम एवं पैरोकार है0का0 रनधीर सिंह द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप दिनांक 13.06.2025 को माननीय न्यायालय विशेष अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश(पॉक्सो एक्ट) कोर्ट, मुजफ्फरनगर द्वारा आरोपीगण रविन्द्र व कपिल उपरोक्त को धारा 376(डी ए), 506 भादवि में आजीवन कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदण्ड (प्रत्येक को) की सजा सुनाई गयी।
मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपी को सज़ा दिलाये जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मज़बूत हुआ है।