लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान- पुलिस ने दो की बचाई जान- कराया सकुशल संपन्न

लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान- पुलिस ने दो की बचाई जान- कराया सकुशल संपन्न

शामली। जनपद में गंगा दशहरा के अवसर पर उचित पुलिस प्रबन्ध कर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम के निर्देशन में गंगा दशहरा के अवसर पर जनपद शामली क्षेत्रान्तर्गत यमुना घाट बिड़ौली, यमुना घाट चौकी यमुना ब्रिज व पूर्वी यमुना नहर संगम घाट ग्राम गन्देवड़ा पर स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता हेतु उचित पुलिस प्रबन्ध करते हुये जल बेरिकेटिंग कर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ प्रथम बार National Disaster Response Force (एनडीआरएफ) को लगाया गया। स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्दैश्य से पीएसी की डियूटी व प्राईवेट गोताखोरों को भी लगाया गया। इस अवसर पर यमुना ब्रिज घाट पर करीब 1.5 लाख श्रद्धालु, बिड़ौली घाट पर करीब 1.5 लाख श्रद्धालु व संगम घाट पर करीब 01 लाख श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किया गया है । यमुना ब्रिज घाट पर स्नान के दौरान एनडीआरएफ,प्राईवेट गोताखोरो व स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये डूब रहे 1.विजय पुत्र मेहर सिंह निवासी रेत वाला चौक थाना मॉडल टाउन जनपद पानीपत हरियाणा 2.कपिल पुत्र सुरेश निवासी खत्ता चौक पानीपत हरियाणा को डूबने से सकुशल बचाया गया । इस प्रकार जनपद शामली पुलिस द्वारा एनडीआरएफ, पीएसी, स्थानीय पुलिस व प्राईवेट गोताखोरो की सहायता से गंगा दशहरा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया गया।




Next Story
epmty
epmty
Top