श्रम विभाग का छापा- छुट्टी पर भी चल रहा था काम- कारखाने से मजदूरों को छुड़ाया

श्रम विभाग का छापा- छुट्टी पर भी चल रहा था काम- कारखाने से मजदूरों को छुड़ाया

फिरोजाबाद। ईद उल-अजहा की छुट्टी के दिन भी मजदूरों से काम कराए जाने की शिकायत पर पहुंचे श्रम विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में काम करते हुए मिले मजदूरों को मुक्त कराया है। इस संबंध में श्रम विभाग ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

फिरोजाबाद के स्टेशन रोड स्थित इंडिया ऑप्टिकल साइंटिफिक ग्लास वर्क्स में ईद उल अजहा की छुट्टी के दिन भी मजदूरों से काम कराए जाने की शिकायत मिली थी।

औद्योगिक एवं श्रमिक संगठन से मिली शिकायत के बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी एवं शिव शंकरपाल रात के अंधेरे में ही कारखाने पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

इस दौरान पाया गया कि एक ठेकेदार रात के समय में भी मजदूरों से चूड़ी का उत्पादन करवा रहा था, श्रम विभाग की छापामार कार्यवाही होते ही कारखाने में अफरातफरी मच गई।

ALC यशवंत कुमार ने तुरंत काम बंद करवा दिया और कारखाने में काम करने वाले मजदूरों का वीडियो बनाया। ALC ने बताया है कि सभी मजदूरों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी, साथ ही ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अधिकारियों का कहना है कि आगे भी यदि ऐसा होता है तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Next Story
epmty
epmty
Top