पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह- जानिए कौन-कौन आईपीएस सेवानिवृत्त

लखनऊ। प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनॉकः 29.05.2025 को पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी पी0वी0 रामाशास्त्री पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें उ0प्र0, डॉ0 संजय एम0 तरडे पुलिस महानिदेशक दूरसंचार उ0प्र0, किरन यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0, डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी पुलिस उपमहानिरीक्षक सर्तकता अधिष्ठान उ0प्र0 एवं तेज स्वरूप सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 को स्मृति चिन्ह भेंट की गयी तथा सेवाकाल के दौरान उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
पी0वी0 रामाशास्त्री जन्म 18 मई 1965 को वारंगल (आन्ध्र प्रदेश) में हुआ था। वर्ष 1989 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में चयनित होकर गुजरात कैडर आवंटित होने के फलस्वरूप सहायक पुलिस आयुक्त, राजकोट (सिटी) गुजरात, सेनानायक, प्रशिक्षण केन्द्र जूनागढ़ गुजरात के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 1994 में गुजरात कैडर से उत्तर प्रदेश कैडर में स्थानान्तरित होकर उप सेनानायक, 09वीं वाहिंनी पीएसी मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर, हाथरस, बलिया, सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, रेलवे इलाहाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा, फतेहगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक(कार्मिक), पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहे तथा यहीं से केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 2008 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, इलाहाबाद परिक्षेत्र, मेरठ परिक्षेत्र के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2010 में ‘पुलिस महानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक(प्रोविजनिंग एवं बजट), पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद एवं पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के सहायक के पद पर नियुक्त रहे तथा यहीं से पुनः केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। वर्ष 2017 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उ0प्र0 एवं अपर पुलिस महानिदेशक, सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ के पद पर नियुक्त रहते हुये वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत हुये तथा यहीं से पुनः केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गये। मार्च 2024 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें, उ0प्र0 के पद पर नियुक्त हुये, जहाँ से दिनांकः31.05.2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त होंगे।
गणतन्त्र दिवस 2006 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक, गणतन्त्र दिवस 2014 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2018 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), स्वतन्त्रता दिवस 2019 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(गोल्ड) एवं स्वतन्त्रता दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह (प्लैटिनम) से सम्मानित किया गया है।
पी0वी0 रामाशास्त्री कानूनविद, निष्ठावान एवं सुयोग्य अधिकारी रहे हैं। 34 वर्षों से अधिक का सेवाकाल अत्यन्त सराहनीय रहा है।
डॉ0 संजय एम0 तरडे का जन्म 06 मई 1965 को अहमदनगर(महाराष्ट्र) में हुआ था। वर्ष 1990 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में चयनित हुये। प्रशिक्षणोपरान्त सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी, पुलिस अधीक्षक(नगर) कानपुर, पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया, पिथौरागढ़, फतेहपुर, मऊ, बहराइच, बलिया, सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी एवं 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2005 में ‘पुलिस उप महानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस उप महानिरीक्षक, सीबीसीआईडी लखनऊ, सुरक्षा लखनऊ, अभिसूचना लखनऊ, पुलिस उप महानिरीक्षक (स्थापना) उ0प्र0, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, पुलिस उप महानिरीक्षक, फैजाबाद परिक्षेत्र एवं देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2010 में ‘पुलिस महानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक(स्थापना), उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, पुलिस महानिरीक्षक(स्थापना) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक(प्रोविजनिंग एवं बजट) पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद एवं सीबीसीआईडी उ0प्र0 लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2015 में ‘अपर पुलिस महानिदेशक’ के पद पर प्रोन्नत होकर अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ एवं प्रशिक्षण लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2022 में ‘पुलिस महानिदेशक’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण लखनऊ के पद पर नियुक्त हुये। वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार उ0प्र0 के पद पर नियुक्त हैं, जहाँ से दिनांकः31.05.2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे।
स्वतन्त्रता दिवस 2008 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2015 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2018 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(सिल्वर) एवं गणतन्त्र दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(गोल्ड) से सम्मानित किया गया है।
डॉ0 संजय एम0 तरडे कार्यकुशल एवं सुयोग्य अधिकारी रहे हैं। 33 वर्षों से अधिक का कार्यकाल अत्यन्त सराहनीय रहा है।
किरन यादव का जन्म 15 मई 1965 को जनपद जौनपुर में हुआ था। वर्ष 1997 में ‘प्रान्तीय पुलिस सेवा’ में चयनित हुई। प्रशिक्षणोपरान्त पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मुरादाबाद, वाराणसी, आगरा, रेलवे बरेली, प्रशिक्षण लखनऊ, कानपुर नगर एवं सीआईडी लखनऊ के पद पर नियुक्त रहीं। वर्ष 2010 में ‘अपर पुलिस अधीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, सेक्टर ऑफिसर, सीबीसीआईडी मेरठ, अपर पुलिस अधीक्षक(यातायात) गाजियाबाद एवं मेरठ, अपर पुलिस अधीक्षक, सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ, उप सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के पद पर नियुक्त रहीं। वर्ष 2018 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ एवं पीटीएस गोरखपुर के पद पर नियुक्त रहीं। वर्ष 2024 में ‘पुलिस उपमहानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के पद पर नियुक्त हैं, जहाँ से दिनांकः31.05.2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगी।
डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी का जन्म 12 मई 1965 को जनपद इटावा में हुआ था। वर्ष 1994 में ‘प्रान्तीय पुलिस सेवा’ में चयनित हुये। प्रशिक्षणोपरान्त पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी-प् मुरादाबाद, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रायबरेली, महोबा, लखनऊ, एसटीएफ लखनऊ, कोसोवो एवं मण्डलाधिकारी, अभिसूचना लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2013 में ‘अपर पुलिस अधीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के पद पर नियुक्त हुये। वर्ष 2018 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन, गाजीपुर, बाराबंकी, सुलतानपुर, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2025 में ‘पुलिस उपमहानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक, सर्तकता अधिष्ठान, लखनऊ के पद पर नियुक्त हुये, जहाँ से दिनांकः31.05.2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे।
वर्ष 2005 में अनमिक पदक, दिनांकः12.11.2010 को वीरता के लिये पुलिस पदक, गणतन्त्र दिवस 2017 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(सिल्वर), गणतन्त्र दिवस 2018 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(गोल्ड), गणतन्त्र दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(प्लैटिनम) एवं गणतन्त्र दिवस 2022 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
तेज स्वरूप सिंह का जन्म 22 मई 1965 को जनपद चित्रकूट में हुआ था। वर्ष 1995 में ‘प्रान्तीय पुलिस सेवा’ में चयनित हुये। प्रशिक्षणोपरान्त पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, बदायूँ, इलाहाबाद, आजमगढ़, आगरा, सुलतानपुर, गाजीपुर, विशेष जांच लखनऊ, सहायक सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2013 में ‘अपर पुलिस अधीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक, मऊ, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) मेरठ, अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू लखनऊ, हाईकोर्ट सुरक्षा इलाहाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात आगरा एवं प्रोटोकाल आगरा, उप सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2019 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में प्रोन्नत होने के उपरान्त पुलिस अधीक्षक(कार्मिक) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, पुलिस अधीक्षक, कानपुर आउटर, पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर एवं लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2025 में ‘पुलिस उपमहानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नति के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक(कार्मिक) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के पद पर नियुक्त हैं, जहाँ से दिनांकः31.05.2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे।
स्वतन्त्रता दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह(सिल्वर) एवं स्वतन्त्रता दिवस 2022 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक रूल्स मैन्युअल, पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, पुलिस महानिदेशक भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, पुलिस महानिदेशक अभियोजन, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112, अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जी0एस0ओ0, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे