क्या यहां झाड़ू लगाती है? बोली पब्लिक कभी नहीं लगती सर- तीन अफसरों..

क्या यहां झाड़ू लगाती है? बोली पब्लिक कभी नहीं लगती सर- तीन अफसरों..

लखनऊ। शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले प्रभारी मंत्री को जब कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे मिले तो इससे उनका माथा ठनक गया। स्थानीय लोगों से पूछा क्या यहां झाड़ू लगती है? लोगों के कभी नहीं लगने के जवाब पर मंत्री ने तीन अधिकारियों पर कार्यवाही कर दी है।

शनिवार को राजधानी लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना जब अचानक शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले तो उन्हें इस दौरान कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे मिले।

सफाई व्यवस्था को ठप हुआ देखकर गुस्से में आए मंत्री ने स्थानीय लोगों से पूछा कि क्या यहां झाड़ू लगती है? पब्लिक ने जवाब दिया कभी नहीं लगती सर।

पब्लिक के इस जवाब के बाद प्रभारी मंत्री ने जोन-प्रथम और जोन-तृतीय के जोनल अधिकारी तथा सफाई निरीक्षक का दो-दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ मेयर सुषमा खर्कवाल और उत्तरी विधानसभा सीट के विधायक नीरज बोरा भी मौजूद रहे। तीनों जनप्रतिनिधि नगर निगम के पांच वार्डो में पहुंचे थे, जहां हर जगह गंदगी का साम्राज्य व्याप्त मिला।

उल्लेखनीय है कि मंत्री ने पिछले महीने जब सरोजिनी नगर एरिया का निरीक्षण किया था तो निरीक्षण की भनक लगने पर नगर निगम द्वारा रातों-रात निरीक्षण वाले सभी वार्डों की सफाई कर दी गई थी, जिसके चलते निरीक्षण में सब कुछ चकाचक पाया गया था।

Next Story
epmty
epmty
Top