विवाद के बीच चाकू मार कर बाराती की हत्या- एक घायल- कार्यवाही में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में एक विवाह समारोह में दो लोगों के बीच हुए विवाद के बीच चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के लालगोपालगंज निंदूरा गांव में इंद्रपाल की पुत्री की शादी थी। बुधवार की रात प्रतापगढ़ से बारात आई थी। यहीं पर अमन (42) और सुरेश के बीच पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो ने एक दूसरे पर चाकू से वार शुरु कर दिया। घायलों काे अस्पताल ले जाया गया जहां अमन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार अमन ने ही पहले सुरेश पर चाकू से हमला किया था। बाद में लोगों ने मारपीट किया जिसमें अमन की मौत हो गयी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story
epmty
epmty