हिंदू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी युवक किया अरेस्ट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने 26 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।
राजधानी दिल्ली की पुलिस ने हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले 26 साल के युवक शमशाद आलम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि अरेस्ट किए गए शमशाद आलम ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो पोस्ट की थी।
वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने इस बाबत दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक वसंत कुंज साउथ थाने पर आई पीसीआर कॉल में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा हिंदू देवी देवताओं के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई थी।
पुलिस ने त्वरित रूप से मामले की जांच के बाद शमशाद आलम नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।