मुजफ्फरनगर में आज योगी आदित्यनाथ- कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर में आज योगी आदित्यनाथ- कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा- 2025 इस समय पूरे शबाब पर है, जनपद से होकर गुजर रहे सभी कांवड़ यात्रा मार्गों पर इस समय शिव भक्तों का रेला दिखाई दे रहा है। शिव भक्तों की इस कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज मुजफ्फरनगर पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री आसमान से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे।

रविवार को श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जनपद में आगमन हो रहा है। जिले से होकर गुजर रहे कांवड़ यात्रा मार्गों पर शिव भक्तों का गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ने का डाटा तांता हुआ है, जिसके चलते अलर्ट मोड पर आया प्रशासन पूरी तरह से व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है।

इस बीच जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री आसमान से इस कांवड़ यात्रा में शामिल होते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से खतौली होते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाएंगे।

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आया दिखाई दिया है, जिसके चलते सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी के साथ कांवड़ यात्रा मार्गों पर दिखाई दे रहे हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top