योग दिवस-58 साल के डीएम ने शीर्षासन कर सभी को चौंकाया- तालियां..

योग दिवस-58 साल के डीएम ने शीर्षासन कर सभी को चौंकाया- तालियां..

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2025 के मौके पर शाही किले में आयोजित किए गए योगाभ्यास में राज्य के ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में डीएम ने शीर्षासन कर सभी को चौंकाया। 58 साल के डीएम के शीर्षासन को देखकर चौके लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

शनिवार को 17वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के अंतर्गत शाही किले में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में आयोजित किए गए इस योग अभ्यास कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र भी शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने 1 मिनट से भी ज्यादा समय तक शीर्षासन किया। 58 साल के जिलाधिकारी को शीर्षासन करते हुए देखकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए लोग चौंक गए और उन्होंने तालियां बजाकर जिला अधिकारी का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी दिनेश चंद्र हमेशा एक्टिव रहते हैं, वह कभी जैविक खेती करते हैं तो कभी आम चूसकर खाना है या काटकर?

इस बाबत वीडियो में अन्य लोगों को भी जानकारी देकर उन्हें इसके लाभ और हानि से अवगत कराते हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top