महिलाओं का बीजेपी MLA के घर के बाहर टोंटी लेकर प्रदर्शन- टांगकर ले....

महिलाओं का बीजेपी MLA के घर के बाहर टोंटी लेकर प्रदर्शन- टांगकर ले....

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक के मकान का घेराव करते हुए वहां टोंटी लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी मुखिया पर कमेंट करने की वजह से प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस झूला झूलाते हुए गाड़ी में डालकर ले गई।

बुधवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह के गुलिस्ता कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके मकान का घेराव किया।


हाथ में टोंटियां लेकर पहुंची महिला नेताओं ने भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके मकान के बाहर धरना देना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना दे रही महिलाओं को मौके से उठाने की कोशिश की। तकरीबन 45 मिनट तक चलते रहे हंगामे के दौरान महिलाओं की पुलिस के साथ तीखी नोंक झोंक भी हुई।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस महिला नेताओं को दोनों हाथों से टांग कर झूला झूलते हुए अपनी गाड़ी में डाल कर इको गार्डन स्थित धरना स्थल पर ले गई। इस दौरान महिलाएं केतकी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाती रही।

सपा महिला सभा नेता केतकी सिंह द्वारा पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर टोंटी को लेकर की गई टिप्पणी से बेहद नाराज थी।

Next Story
epmty
epmty
Top