शनिवारवाडा में महिलाओं ने अदा की नमाज- भाजपा नेताओं ने गोमूत्र छिड़का

पुणे। शनिवारवाडा में महिलाओं द्वारा अदा की गई नमाज के बाद सामने आए वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने गोमूत्र छिड़ककर उक्त स्थान का शुद्धिकरण किया है। भाजपा सांसद ने कहा है कि मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक पहचान पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
पुणे के शनिवार वाड़ा किले में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज़ पढ़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शुद्ध का कार्यक्रम आयोजित किया।
दावा किया गया है कि भाजपा नेताओं द्वारा उस जगह पर गोमूत्र छिड़ककर शुद्धिकरण किया गया है, जहां पर कुछ महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ी गई थी।
भाजपा सांसद कुलकर्णी ने कहा है कि शनिवार वाड़ा मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक पहचान है और यहां पर नमाज पढ़ने के अनुमति नहीं दी जा सकती है।

उन्होंने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए लिखा है कि हम इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
गोमूत्र छिड़ककर शुद्धिकरण की घटना पर एनसीपी और कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना करते हुए मेधा कुलकर्णी को सांप्रदायिक करार दिया है।