लड़ते लड़ते दुकान में घुसे घोड़े- घोड़ा सवारी से भरे ई रिक्शा में घुसा

लड़ते लड़ते दुकान में घुसे घोड़े- घोड़ा सवारी से भरे ई रिक्शा में घुसा

जबलपुर। शहर के नागरथ चौक पर दिनदहाड़े हुई वर्चस्व की जंग में दो घोड़ों की आपस में जमकर भिड़ंत हुई। देखते ही देखते दोनों घोड़े शोरूम में जा घुसे। बाद में एक घोड़ा चौराहे से गुजर रहे सवारियों से भरे ई रिक्शा में घुस गया। जिससे ऑटो ड्राइवर सहित दो लोगों को चोटें आई है। कड़ी मशक्कत के बाद घोड़े को ऑटो से निकाला गया।


दरअसल बुधवार को जबलपुर के नागरथ चौक पर दो घोड़ों की आपस में भिड़ंत हो गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने आपस में दो दो हाथ कर रहे घोड़ों को वहां से भागने की कोशिश की। मगर कामयाबी हाथ नहीं लग सकी।

इसी बीच दोनों घोड़े देखते ही देखते आपस में लड़ते हुए सड़क किनारे स्थित शोरूम के भीतर जा घुसे। लड़ाई के दौरान दोनों घोड़ों ने शोरूम में जमकर तोड़फोड़ की।


लड़ते लड़ते सड़क पर आए दोनों घोड़े में से एक घोड़ा चौराहे से सवारियां लेकर गुजर रहे ई-रिक्शा के अंदर घुस गया, जिससे ऑटो ड्राइवर समेत दो यात्रियों को गंभीर चोटे आई है।

लोगों ने दौड़कर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से दोनों को अस्पताल भिजवाया। बाद में लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में घुसे घोड़े को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

तब तक वह ऑटो के भीतर घुसा हुआ छटपटाता रहा। तकरीबन आधा घंटे तक चली जंग के बाद दोनों घोड़े वहां से अंतर्ध्यान हो गए।

Next Story
epmty
epmty
Top