मौसम खलनायक व लैंड स्लाइड बाधा-13वें दिन भी वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

मौसम खलनायक व लैंड स्लाइड बाधा-13वें दिन भी वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

जम्मू। मौसम अभी तक खलनायक बना हुआ है और लैंडस्लाइड वैष्णो देवी यात्रा में बाधा बन रहा है‌। इसी के चलते पिछले दिनों हुए प्राकृतिक हादसे के बाद से बंद चल रही वैष्णो देवी की यात्रा 13 दिन भी स्थगित रही है।

रविवार को जम्मू कश्मीर के कटरा और त्रिकुटा पर्वत इलाके पर हो रही भारी बारिश और लैंड स्लाइड की वजह से लगातार 13 दिन वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित रही है।

तीर्थ मार्ग पर खतरा बना होने के चलते प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक को आज भी जारी रखा है।

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण त्रिकूटा पर्वत क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की वजह से रास्तों में रुकावटें आ गई है, जिससे वैष्णो देवी जाने वाला तीर्थ यात्रा मार्ग असुरक्षित हो गया है।

प्रशासन के मुताबिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आज रविवार को भी यात्रा को फिलहाल रोके रखने का फैसला लिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति और मार्ग की बहाली के बाद ही यात्रा को अब दोबारा से शुरू किया जा सकेगा।

Next Story
epmty
epmty
Top