स्मार्ट सिटी के कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम में घुसा पानी- लोगों को बंद...

स्मार्ट सिटी के कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम में घुसा पानी- लोगों को बंद...

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जा रहे शहर में की जा रही व्यवस्थाएं पहली ही बरसात में दम तोड़ गई है। स्मार्ट सिटी के दावे को फेल करते हुए बरसात का पानी नगर निगम के दफ्तर के साथ कलेक्ट्रेट में अपना कब्जा जमा कर बैठ गया है।

शनिवार को शिवालिक पहाड़ियों के साथ जनपद के मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह से हस्त व्यस्त कर दिया है। महानगर में स्मार्ट सिटी के दावे को फेल करते हुए बरसात का पानी महानगर के कई मोहल्ले में अपना कब्जा जमा कर बैठ गया है, जिससे जगह-जगह जल भराव के हालात उत्पन्न हो गए हैं।

शनिवार की सवेरे तकरीबन 5:15 से हो रही मूसलाधार बारिश के पानी ने महानगर के विकास का जिम्मा संभालने वाले नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है।

शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी उतर आया है और नालियां व नाले पानी से लबालब हो गए हैं। नगर निगम के दफ्तर के साथ-साथ कलेक्ट्रेट में बरसाती पानी का जमाव हो गया है। भारी बारिश की वजह से हुए जल भराव के चलते कई स्थानों पर लोगों को अपनी दुकान बंद करने को मजबूर होना पड़ा है।

Next Story
epmty
epmty
Top