फिर भड़की हिंसा- गोलीबारी में महिला की मौत- एक किसान घायल

फिर भड़की हिंसा- गोलीबारी में महिला की मौत- एक किसान घायल

इंफाल। खेत में काम कर रहे किसान पर चलाई गई गोली से उसके घायल होने के मामले को लेकर भड़की हिंसा के बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच हुई गोलीबारी में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। मौत का निवाला बनी महिला क्रॉस फायरिंग की चपेट में आ गई थी।

मणिपुर के चुरा चांदपुर जनपद में सुरक्षा बलों और अज्ञात हमलावरों के बीच हुई फायरिंग की चपेट में आकर एक बुजुर्ग कुकी महिला की मौत हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

यह ऑपरेशन उस समय शुरू किया गया था जब बिष्णुपुर जनपद में खेत में काम कर रहे एक मेतैई किसान को गोली लगी थी।

बताया जा रहा है कि यह गोली पास की पहाड़ियों से चलाई गई थी। मैतेई नेता अशेम कनन सिंह की 7 जून को हुई गिरफ्तारी के बाद राज्य में हिंसा भड़क गई थी। इंफाल के कई इलाकों में गाड़ियां जला दी गई थी और सड़कों पर टायर एवं पुराने फर्नीचर भी जला दिए गए थे।

पुलिस से झड़प के अलावा प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल डालकर खुद को भी जलाने की कोशिश की थी। अशेम कनन सिंह को सीबीआई में गिरफ्तार किया था और वह मणिपुर पुलिस में हेड कांस्टेबल शामिल था।

आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की वजह से मार्च महीने में उसे सस्पेंड कर दिया गया था।

Next Story
epmty
epmty
Top