UKNA का उग्रवादी गिरफ्तार- पिस्टल के साथ कारतूस भी बरामद

UKNA का उग्रवादी गिरफ्तार- पिस्टल के साथ कारतूस भी बरामद

चुराचांदपुर। राज्य में उग्रवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रतिबंधित संगठन के सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल एवं गोलियां बरामद की है।

शनिवार को पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि मणिपुर के चुराचांदपुर में राज्य में प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के सदस्य को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए उग्रवादी की पहचान 18 वर्षीय हाओमिनथांग के रूप में की गई है, यह गिरफ्तारी उस समय की गई जब पुलिस एल जेलमोल गांव में उग्रवादियों की तलाश में सर्चिंग ऑपरेशन चल रही थी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उग्रवादी के कब्जे से एक पिस्तौल के अलावा दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी लगातार जारी है।

Next Story
epmty
epmty
Top