बारिश से आफ़त जारी- अब यहां फटा बादल- नाले में बाढ- फ्लाईओवर में दरार

बारिश से आफ़त जारी- अब यहां फटा बादल- नाले में बाढ- फ्लाईओवर में दरार

शिमला। लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश में जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त करके रख दिया है। शिमला में हुई बादल फटने की घटना के बाद नोगली नाले में आई बाढ़ से तकलेज बाजार में बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। निचले इलाके के लोगों को तुरंत सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जनपद के रामपुर के दरशाल क्षेत्र में बुधवार की देर रात हुई बादल फटने की घटना के बाद तकलेज बाजार में बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई।


बादल फटने की घटना के बाद नौगली नाले में बाढ़ आ गई, जिससे पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया। नाले में आई बाढ़ से लोगों की जान को बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

बादल फटने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की राहत टीम में तुरंत मौके पर पहुंच गई थी, जिसके चलते निचले इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया। बादल फटने की इस घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

उधर मंडी के दवाडा में चंडीगढ़- मनाली फोरलेन के फ्लाईओवर पर लैंडस्लाइड से दरारें आ गई है। प्रदेश में मंडी- मनाली और चंडीगढ़- शिमला फोरलेन हाईवे समेत 533 भारी बारिश की वजह से बंद हो गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top