यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा- गुंजायमान किया जय श्री राम

नई दिल्ली। हरियाणा के रहने वाले पर्वतारोही छोरे ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने के अलावा जय श्री राम और भारत माता का जय घोष किया। साथ ही युवक ने नशा मुक्ति का संदेश दिया है।
हरियाणा के रहने वाले पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर शनिवार की सवेरे तकरीबन 9:00 बजे यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एलब्रुस की चोटी के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
समुद्र तल से तकरीबन 18150 फीट की ऊंचाई पर स्थित एलब्रुस की चोटी पर पहुंचते ही पर्वतारोही ने जय श्री राम और भारत माता का जय घोष किया। इस दौरान नरेंद्र यादव ने नशा मुक्ति का संदेश भी दिया।
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर श्री राम का जय घोष करने वाले नरेंद्र यादव की रूस में स्थित इस चोटी पर यह तीसरी चढ़ाई थी। वह काकेशस पर्वत श्रेणी की माउंट एलब्रुस की चोटी पर सबसे ज्यादा चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह उनके नाम 24 वां वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा।