ट्रेनी महिला कांस्टेबल ने पुलिस लाइन में की आत्महत्या

ट्रेनी महिला कांस्टेबल ने पुलिस लाइन में की आत्महत्या

कन्नौज। जिले में एक ट्रेनी महिला कॉन्स्टेबल ने बैरक के बाथरूम में दुपट्‌टे पर फांसी लगा ली। साथी ट्रेनी कॉन्स्टेबल की सूचना पर आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला सिपाही की पहचान रानू जादौन (23) निवासी एटा के रूप में हुई है। रानू इसी साल हुई पुलिस में भर्ती हुई थी। कन्नौज की पुलिस लाइन में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी। रानू ने बाथरूम की दीवार पर कपड़े टांगने के हैंगर पर अपने दुपट्टा बांध कर फांसी लगाई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर जोन के डीआईजी हरीश चंदर कन्नौज पुलिस लाइन पहुंच गए और अधिकारियों से जानकारी की। पुलिस आत्महत्या के कारण की पड़ताल कर रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top