गणेश विसर्जन जुलूस में पलटा ट्रैक्टर- चली गई चार लोगों की जान

गणेश विसर्जन जुलूस में पलटा ट्रैक्टर- चली गई चार लोगों की जान

अमरावती। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुए एक बड़े हादसे के अंतर्गत ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार लोगों की जान चली गई है, घायल हुए एक अन्य श्रद्धालु को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जनपद में रविवार की रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नाचते गाते जा रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसा होते ही मौके पर बुरी तरह से चीख पुकार और अफरा तफरी फैल गई।


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीमों ने ट्रैक्टर पलटने के हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करने के बाद 35 वर्षीय तिरुमाला नरसिम्हा मूर्ति, 9 वर्षीय कडियम दिनेश, 58 वर्षीय ईवना सत्यनारायण और 38 वर्षीय गुरुजू मुरली को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुए 26 वर्षीय कंचरला प्रसाद का अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top