आज का दिन दिल्ली के लिए भारी- डूबे घाट-निचले इलाकों में भरा पानी-यमुना

नई दिल्ली। राजधानी के लिए आज का दिन बड़ा भारी होना बताया गया है, यमुना नदी का जलस्तर 206.83 मीटर तक जा पहुंचा है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से राजधानी पर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
बुधवार को राजधानी दिल्ली से होकर बहने वाली यमुना नदी में आए भारी उफान ने एक बार फिर से बाढ़ का खतरा उत्पन्न कर दिया है। मंगलवार की सवेरे से हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे डेढ से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके आज राजधानी दिल्ली पहुंचने से हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार की सवेरे 8:00 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 206.83 मीटर दर्द किया गया है जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से अधिक ऊपर है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार की देर रात तकरीबन 11:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.45 मीटर को पार कर गया था।
यमुना नदी में आए उभरी उफान की वजह से यमुना बाजार, बुराड़ी, एमनेस्टी मार्केट, तिब्बती बाजार, वासुदेव घाट और आईटीओ का छठ घाट जैसे इलाके पानी में डूब गए हैं। यमुना खादर, यमुना वाटिका और असित जैसे रिवर फ्रंट पार्क भी पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं।
उधर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में तकरीबन 1000 अवैध फार्म हाउस पानी में डूब गए हैं, जबकि जेवर में हजारों बीघा खेतों की खडी फसलें बर्बाद हो गई है।
प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य के चलते नदी किनारे की झुग्गियों को खाली करते हुए तकरीबन 4500 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।