डेढ़ घंटे में तीन महिलाओं से लूट-एक लाख के इनामी का एनकाउंटर

डेढ़ घंटे में तीन महिलाओं से लूट-एक लाख के इनामी का एनकाउंटर
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। राजधानी में डेढ़ घंटे के भीतर ताबडतोड तीन महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले₹100000 के इनामी लुटेरे के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी किए जाने पर बदमाश ने जब गोलियां चलाई तो पुलिस की जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। अरेस्ट लुटेरे को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में मंगलवार की देर रात लुटेरे के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया है। यह मुठभेड़ उस समय हुई, जब पुलिस ने संदिग्ध दिखाई दे रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया था। घेराबंदी किए जाने पर जब लुटेरे ने फायरिंग शुरू की तो पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में जब गोली चलाई तो वह लुटेरे के पैर में जा लगी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लुटेरे को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


एनकाउंटर में जख्मी हुए लुटेरे की पहचान 1 लाख रुपए के इनामी अनुभव शुक्ला उर्फ राजा लखीमपुर निवासी के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि पुलिस की गोली से घायल हुए अनुभव शुक्ला ने 28 जून को अपने साथी बृजेश तिवारी निवासी सुभाष नगर लखीमपुर के साथ मिलकर डेढ़ घंटे के भीतर राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर, गोमती नगर और विकास नगर में सवेरे 5:00 बजे से तकरीबन साढे छह बजे के बीच तीन महिलाओं से चेन, बाली और पेंडल लूटे थे।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top