नहाते समय समुद्र की लहरों की चपेट में आई तीन महिलाओं एवं एक पुरुष..

नहाते समय समुद्र की लहरों की चपेट में आई तीन महिलाओं एवं एक पुरुष..

रत्नागिरी। आरे-वारे बीच पर सैर-सपाटे के लिए पहुंचे चार टूरिस्ट नहाते समय समुद्र की लहरों की चपेट में आ गए, जिसके चलते पानी में बहे चारों टूरिस्ट की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

महाराष्ट्र के ठाणे जनपद के मुंब्रा इलाके के रहने वाले टूरिस्ट रत्नागिरी में आरे वारे बीच पर सैर सपाटे के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान टूरिस्टों की इच्छा समुद्र की लहरों को चीरते हुए नहाने की हुई। जिसके चलते सभी टूरिस्ट नहाने के लिए समुद्र में उतर गए।

इसी दौरान तीन महिलाएं और एक पुरुष समुद्र में उठ रही लहरों की चपेट में आ गए, जिसके चलते चारों टूरिस्ट पानी के साथ समुद्र में अंदर चले गए।

हादसा होते ही मौके पर बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई, घटना की जानकारी मिलते ही राहत टीमें मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है की समुद्र में डूबे चारों लोगों की मौत हो गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top