ड्यूटी से लौट रहे तीन दरोगाओं का हुआ एक्सीडेंट- दो की मौत तीसरा घायल

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी करके लौट रहे तीन दरोगाओं का एक्सीडेंट हो गया जिसमें दो दरोगाओं की मौत हो गई है जबकि एक घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
बताया जाता है कि अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी करने के बाद तीन दरोगा सचिन वर्मा, शुभम और मस्तान सिंह वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि जम्मू श्रीनगर हाईवे पर लासजान इलाके में इन दारोगाओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।
बताया जाता है कि इस दुर्घटना में दरोगा सचिन वर्मा और शुभम की दुखद मौत हो गई है जबकि तीसरे दरोगा मस्तान सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर की आगे की अपडेट बाद में दी जाएगी।
Next Story
epmty
epmty