दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं और भारत को सशक्त बनाएं- रवींद्र जायसवाल

दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं और भारत को सशक्त बनाएं- रवींद्र जायसवाल

वाराणसी, उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि दीपावली जैसे पवित्र त्योहार पर आम जनता स्वदेशी वस्तुओं को अपनाए, इसके लिए प्रत्येक जिले में स्वदेशी मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां देश के कारीगरों के हुनर को प्रदर्शित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत' का जो नारा दिया है, उससे भारत वास्तव में आत्मनिर्भर बन सकता है। भारतीय कारीगरों की कला और वस्तुओं को बनाने का हुनर इतना उत्कृष्ट है कि वे विश्व में किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

जायसवाल ने कहा कि दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर हमें देश के कारीगरों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। चाहे मिट्टी के दीये हों या सजावट की अन्य वस्तुएं, सभी स्वदेशी ही खरीदनी चाहिए। इससे न केवल हम अपने घरों को सजाएंगे, बल्कि देश को भी सशक्त और मजबूत बनाएंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top