दो सगी बहनो के यमुना नदी में डूबने से मचा हड़कंप

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ललौती क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन यमुना नदी में कजरियों को प्रवाहित करने ओती घाट गई दो सगी बहनें गहरे नदी में डूब गयी।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्तरो और निवासी भैयादीन निषाद की दो बेटियां अंजलि (25) और सोनी (18) गांव की महिलाओं के साथ कजरिया को प्रवाहित करने यमुना नदी के ओती घाट गई थीं। कजरिया प्रवाहित करते समय अंजलि और सोनी गहरी धारा में डूबने लगी। एक दूसरे को बचाने में दोनों बहने धारा में समा गई।
एसडीआरएफ और गोताखोरों के अथक प्रयास के बावजूद दोनों का पता नहीं चला। यहां पर यमुना नदी खतरे निशान से ऊपर बह रही हैं। रक्षाबंधन में अपने भाई के लिए इन बहनों ने राखियां भी रखी थी। अब वह राखियां देखकर पूरा परिवार और भाई बेहाल हैं।
Next Story
epmty
epmty