मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बस पलटने से इतने लोगों की मौत से मचा हड़कंप

मुंबई, महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर रविवार की रात बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक यात्री घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना रायगढ़ जिले के पनवेल के पास कर्नाळा घाट के संकरे और घुमावदार मोड़ पर कल रात करीब 11 बजे उस समय हुई , जब मुंबई से कोंकण जा रही निजी बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।
बस हादसे में फंसे यात्रियों को बचाया गया और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पनवेल में भर्ती कराया गया है।
Next Story
epmty
epmty