थमी जंग- थाईलैंड के साथ कंबोडिया ने किया सीज फायर का ऐलान

बैंकॉक। सीमा विवाद को लेकर कंबोडिया और थाईलैंड के बीच चल रही जंग आज थम गई है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने थाईलैंड के साथ चल रहे सीमा विवाद में युद्ध विराम का ऐलान किया है।
सोमवार को कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने थाईलैंड के साथ सीमा विवाद को लेकर चल जंग में युद्ध विराम की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को कम करने के लिए तत्काल लड़ाई रोकने की उम्मीद है। सीज फायर के इस मामले को लेकर चीन और अमेरिका ने मध्यस्थ की है।
जानकारी मिल रही है कि सीमा विवाद को लेकर चल रहे युद्ध को रोकने की बाबत कंबोडिया एवं थाईलैंड के बीच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज शांति वार्ता हुई है।
इस बैठक में थाईलैंड की तरफ से कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडिया की तरफ से प्रधानमंत्री हुन मानेट शामिल हुए हैं। बैठक की अध्यक्षता मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा की गई।