दहशतगर्द को सेना ने किया पिंजरे में कैद- महीनों से बना था दहशत का कारण

दहशतगर्द को सेना ने किया पिंजरे में कैद- महीनों से बना था दहशत का कारण

अयोध्या। कैंट क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए पिछले कई महीनों से अपनी दहशत फैलाकर रखने वाले तेंदुएं को आखिरकार सेना ने अपने कब्जे में कर ही लिया है। जंगल में आर्मी द्वारा लगाए गए जाल में तेंदुए के फंसने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

मंगलवार को अयोध्या जनपद के सहादतगंज के पास जंगल में आर्मी द्वारा लगाए गए जाल में पिछले कई महीनो से कैंट क्षेत्र में दहशत का कारण बना तेंदुआ फंस गया है।


इसकी जानकारी मिलते ही कैंट थाना प्रभारी पंकज सिंह पलिस बल को साथ लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और समूचे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया।

इसी बीच वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और इंडियन आर्मी के जाल में फंसे से तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी द्वारा जंगल में लगाए गए जाल में फंसा यह तेंदुआ पिछले काफी लंबे समय से कैंट क्षेत्र और आसपास के जंगलों में घूमता हुआ देखा जा रहा था। इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग बुरी तरह से दहशत में थे।

फिलहाल वन विभाग की टीम इंडियन आर्मी के जाल में फंसे तेंदुए को पकड़ने के बाद उसके स्वास्थ्य की जांच कर रही है और उसे सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

तेंदुए के पकड़ में आने के बाद अब प्रशासन में इलाकाई लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह किसी भी तरह की अफवाह से बचें और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Next Story
epmty
epmty
Top