राष्ट्रभक्ति का जज्बा-DM व SSP तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे-पुष्प वर्षा..

राष्ट्रभक्ति का जज्बा-DM व SSP तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे-पुष्प वर्षा..
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे। इस दौरान जगह-जगह तिरंगा यात्रा का गर्म जोशी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

कस्बा स्थित पुलिस चौकी से आरंभ हुई इस तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संजय कुमार वर्मा के साथ अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।


अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर कस्बे की सड़कों पर पैदल मार्च किया। देश भक्ति गीतों की धुन पर निकाली जा रही इस तिरंगा यात्रा का चौधरी चरण सिंह तिराहे पर स्थानीय युवाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।

कोतवाली मोड पर नगर पंचायत के सभासदों एवं कर्मचारियों ने भी तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाए और उसमें शामिल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आम जनमानस का अभिनंदन किया।

इस तिरंगा यात्रा में एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ फुगाना रूपाली राव, एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह और बुढ़ाना विधानसभा सीट के पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से मौजूद रहे। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने अपनी टीम के साथ तिरंगा यात्रा के आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top