10 लाख की रंगदारी की डिमांड से उड़े स्कूल संचालक के होश- ईमेल के साथ..

10 लाख की रंगदारी की डिमांड से उड़े स्कूल संचालक के होश- ईमेल के साथ..
  • whatsapp
  • Telegram

मेरठ। ईमेल के माध्यम से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने से स्कूल संचालक के होश उड़ गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव के साथ कई अन्य संस्थाओं से जुड़े स्कूल संचालक को ईमेल के साथ एक ऑडियो क्लिप के अलावा कुछ हथियारों के फोटोग्राफ्स भी भेजे गए हैं।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशीय महासचिव के साथ ही कई संस्थानों से जुड़े स्कूल संचालक कमलजीत सिंह से 10 लाख रुपए की रंगदारी की डिमांड का मामला सामने आया है। महानगर के शास्त्री नगर जी ब्लॉक में दा गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना करने वाले कमलजीत सिंह से 10 लाख की रंगदारी मांगने की बात का उस समय पता चला जब बुधवार की देर शाम अपना ईमेल चेक कर रहे कमलजीत सिंह को अनजान ईमेल आईडी से आए लिंक को खोलने पर हथियारों के कुछ फोटो के अलावा एक ऑडियो क्लिप मौजूद मिला।

बदमाशों ने इस ऑडियो क्लिप के माध्यम से ही स्कूल संचालक से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की है। बताया जा रहा है कि जिस अकाउंट नंबर में पैसे मांगे गए हैं वह कर्नाटक के बैंक का होना बताया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top