गरीब पर टूटा बारिश का कहर-भरभराकर गिरी छत-महिला की..

गरीब पर टूटा बारिश का कहर-भरभराकर गिरी छत-महिला की..
  • whatsapp
  • Telegram

संभल। जानलेवा बनी बारिश ने गरीब पर कहर बरपाते हुए 62 वर्षीय महिला से उसकी जिंदगी को छीन लिया है।घायल हुए पति को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के शकरपुर गांव में हुए बड़े हादसे में मनसुख के घर रक्षाबंधन के मौके पर उसकी बेटी और दामाद आए हुए थे। बीती रात अचानक से मकान की कच्ची छत के दो गोले टूट कर गिर गए। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य तो किसी तरह से जद्दोजहद करते हुए बाहर निकल आए लेकिन मनसुख और उसकी पत्नी हर प्यारी मकान के भीतर छत से गिरे मलबे में दबी रह गई।


पड़ोस के मकान में सो रहे बेटों ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए मौके की तरफ दौड़े और तकरीबन 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे दंपति को बाहर निकाला जा सका। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 62 वर्षीय हर प्यारी को मृत घोषित कर दिया। उधर मनसुख की हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top