वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची राष्ट्रपति ने पूजा कर ध्वज स्तंभ पर की...

वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची राष्ट्रपति ने पूजा कर ध्वज स्तंभ पर की...
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमला भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और ध्वज स्तंभ पर प्रार्थना की। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पहुंचकर वहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

मंदिर के पुजारियों के साथ राष्ट्रपति ने मंदिर में प्रवेश कर ध्वज स्तंभ पर प्रार्थना की। देवी दर्शन के लिए राष्ट्रपति की यह यात्रा गुरुवार की शाम तिरुपति जिले के तिरूचेंदुर स्थित श्री पद्मावती मंदिर में दर्शन के बाद हुई है।

दुनिया के सबसे समृद्ध हिंदू मंदिरों में से एक भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का संचालन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

इससे पहले बृहस्पतिवार को श्री पद्मावती मंदिर में पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रपति को पुजारी ने सेश वस्त्रम और मंदिर प्रसादम से सम्मानित किया था। यह सम्मान आशीर्वाद मंडपम में दिया गया, जहां राष्ट्रपति को देवी की प्रतिमाओं के चित्र भेंट किए गए।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top