इन 4 लोगों को राष्ट्रपति ने बनाया राज्यसभा का सांसद जानिए कौन बने

इन 4 लोगों को राष्ट्रपति ने बनाया राज्यसभा का सांसद जानिए कौन बने

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। यह चारों व्यक्ति अलग-अलग क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां हैं ।


गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 80 ( 1) के खंड 3 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चार लोगों को राज्यसभा सांसद के तौर पर मनोनीत कर दिया है। राष्ट्रपति के आदेश के बाद गृह मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए जिन चार सदस्यों को मनोनीत किया है उनमें मशहूर सरकारी वकील उज्जवल देवराम निकम, केरल के शिक्षाविद् सी. सदानंदन मस्ते , भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला और मशहूर इतिहासकार मिनाक्षी जैन के नाम शामिल है।

Next Story
epmty
epmty
Top