बड़ी उम्र की महिला का 16 साल छोटे प्रेमी के साथ प्यार का दुखद अंत

बड़ी उम्र की महिला का 16 साल छोटे प्रेमी के साथ प्यार का दुखद अंत

बुलंदशहर। बड़ी उम्र की शादी शुदा महिला का 16 साल छोटे प्रेमी के साथ चल रहे प्यार का दुखद अंत हो गया है। महिला ने जैसे ही अपने घर के भीतर फांसी लगाई, वैसे ही 1 घंटे के भीतर 16 साल छोटे प्रेमी ने बकरी फार्म में जाकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है।

सोमवार को जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव उटरावली में जब सवेरे के समय लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो 36 साल की महिला रीना अपने घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर अनेक लोगों की भीड़ जमा हो गई। तकरीबन 1 घंटे बाद ही पता चला कि गांव का ही रहने वाला 20 वर्षीय करण अपने घर के नजदीक बकरी फार्म के भीतर फांसी के फंदे पर झूल रहा है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात करने के बाद दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला है कि महिला का अपने से 16 साल छोटे करण के साथ पिछले तकरीबन 1 साल से अफेयर चल रहा था।

16 दिन पहले परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया था, जिसके बाद प्रेमिका का अपने पति के साथ विवाद हुआ था, महिला को दोबारा प्रेमी से नहीं मिलने की चेतावनी दी गई थी।

बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद ससुराल पहुंचे महिला के पिता हरिश्चंद्र ने बताया है कि मेरे दामाद तो सीधे हैं, मेरी बेटी ने ही गलती की थी। उसको घर से निकलने से रोका गया तो उसने सुसाइड कर लिया।

गांव वाले सब बता रहे हैं अब मैं इस पर क्या बोलूं?

Next Story
epmty
epmty
Top