SSP द्वारा लखनऊ रवाना किए गए अभ्यर्थियों को गृहमंत्री ने दिए.....

SSP द्वारा लखनऊ रवाना किए गए अभ्यर्थियों को गृहमंत्री ने दिए.....

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा राजधानी लखनऊ के लिए रवाना किए गए जनपद के चयनित पुलिस अभ्यर्थियों को आज गृहमंत्री द्वारा उनके नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। राजधानी लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुलिस लाइन में देखा।

रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन के सभागार में राजधानी लखनऊ में आयोजित पुलिस कर्मियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सजीव रूप से अधिकारियों द्वारा देखा गया है।

जनपद के अन्य सभी थानों में भी जनपद के चयनित पुलिस अभ्यर्थियों को गृहमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने वाले कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 60 244 पदों पर पुलिस आरक्षी भर्ती- 2023 प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थी। जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर के 1314 अभ्यर्थियों द्वारा सफलता प्राप्त की गई थी।

शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना किया गया था।

रविवार को भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी थानों एवं रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया।

Next Story
epmty
epmty
Top