मूसलाधार बारिश से नदी में आया पानी सैलाब बहा ले गया पुल निर्माण की....

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 10 से भी ज्यादा गांव में बरसाती पानी के घुसने से आधा दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं। हिंडन नदी में आए पानी के सैलाब में ब्रिज निर्माण में लगी क्रेन बह गई है।

शनिवार को सहारनपुर में तकरीबन 1 घंटे तक जोरदार बारिश हुई है। शिवालिक पहाड़ियों में लगातार बारिश होने की वजह से जिले के कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
10 से भी ज्यादा गांव में बरसाती पानी के घुस जाने से आधा दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान भरभराकर गिर गए हैं, गिरे मकान के मलबे में दबने से तीन बकरियों की मौत हो गई है।

बेहट में स्पोर्ट्स कॉलेज जाने वाली सड़क पानी में डूब गई है। भारी बारिश के चलते हिंडन नदी पूरे उफान पर है। पुल निर्माण में लगी क्रेन नदी में आए पानी के सैलाब में बह गई है।
Next Story
epmty
epmty