धमाके के साथ भरभराकर गिरा पूरा पहाड़- लैंडस्लाइड से पहले ही...

धमाके के साथ भरभराकर गिरा पूरा पहाड़- लैंडस्लाइड से पहले ही...

शिमला। राज्य के चंबा जनपद में हुई लैंड स्लाइड की घटना में पूरा पहाड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया है। गनीमत इस बात की रही कि जिस समय लैंड स्लाइड की यह घटना हुई उस वक्त कोई वाहन सड़क पर नहीं था। पहाड़ी गिरने के बाद 4 से 5 मिनट तक धूल के गुब्बार उड़ते रहे।

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में भरमौर विधानसभा क्षेत्र की बसुकुंडी सुनारा सड़क पर स्थित पहाड़ भरभराकर अचानक से नीचे गिर पड़ा।


पहाड़ी गिरने के बाद चार से पांच मिनट तक लगातार आसमान में धूल के गुब्बार उड़ते रहे। पहाड़ी का मलबा सड़क से तकरीबन 500 मीटर नीचे नाले में चला गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने खतरे को भांपते हुए पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया था, जैसे ही ट्रैफिक रुका तो इस दौरान देखते ही देखते पूरा पहाड़ दरककर सड़क पर गिर गया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top