साड़ी का किनारा फाड़ा और राखी के तौर पर CM की कलाई पर बांधा

साड़ी का किनारा फाड़ा और राखी के तौर पर CM की कलाई पर बांधा

उत्तरकाशी। धराली में बादल फटने की घटना के बाद उत्तरकाशी में आई आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अन्य सभी लोगों की आंखों में उस समय आंसू डबडबा आए, जब अहमदाबाद की रहने वाली महिला ने आगे बढ़कर अपनी साड़ी का किनारा फाडा और उसका एक टुकड़ा मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी के तौर पर बांध दिया।

दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना के बाद आई आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को एक दृश्य ऐसा आया जिसे मौके पर मौजूद हर व्यक्ति को बुरी तरह से भावुक कर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब लगातार तीसरे दिन जीरो ग्राउंड पर डटे रहकर शुक्रवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे तो अहमदाबाद के ईशनपुर की रहने वाली धनगौरी मुख्यमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता को नहीं रोक सकी, हालांकि महिला की आंखों में आंसू थे लेकिन उन आंखों में डर नहीं बल्कि एक भरोसा था।

महिला बेखौफ होकर आगे बढ़ी और उन्होंने अपनी साड़ी का किनारा फाड़ा और उसका एक टुकड़ा मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी के तौर पर बांध दिया।

Next Story
epmty
epmty
Top