बारात आने से पहले ही दुल्हन परिवार समेत गायब- बिना बहू के लौटा दूल्हा

बारात आने से पहले ही दुल्हन परिवार समेत गायब- बिना बहू के लौटा दूल्हा

मेरठ। रिश्ता तय हो जाने के बाद शादी की निश्चित की तिथि पर बारात चलने की पूरी तैयारियों के बीच होने वाली दुल्हन अपने परिवार के साथ मकान पर ताला जड़कर फरार हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष के लोगों के पैरों ताले की जमीन खिसक गई। दूल्हा अब थाने के चक्कर लगा रहा है।

दरअसल खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव धानोटा के रहने वाले युवक की शादी मेरठ के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र के कवि नगर की रहने वाली लड़की के साथ निश्चित हुई थी। 30 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए जब बारात चलने वाली थी तो उससे चंद घंटे पहले ही दुल्हन अपने परिवार के साथ मकान पर ताला जडते हुए फरार हो गई।

बारात लेकर चलने को तैयार दूल्हा पक्ष को जब मामले की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। खुद को धोखे का शिकार हुआ मानकर परिवार सीधा थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

जांच कर रही पुलिस ने दो बिचौलियों को फिलहाल हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ हो रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top