गाजियाबाद पहुंच जलते होटल से नीचे कूदी राजेश देवी का पार्थिव शरीर

गाजियाबाद पहुंच जलते होटल से नीचे कूदी राजेश देवी का पार्थिव शरीर

गाजियाबाद। नेपाल में हुई हिंसा के दौरान जलते होटल से जान बचाने के लिए नीचे कूदने वाली राजेश देवी का पार्थिव शरीर दोपहर के समय घर पहुंच गया है। शव पहुंचते ही परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मच गया।

पड़ोसी देश नेपाल में हुई हिंसा में अपनी जान गंवाने वाली गाजियाबाद की राजेश देवी गोला का पार्थिव शरीर आज दोपहर तकरीबन 12:00 घर पहुंच गया है।

शव के घर पहुंचते ही परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मच गया। घर पहुंचे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गाजियाबाद स्थित हिंडन शमशान घाट पर ले जाया गया, जहां सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष राजेश देवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हर कोई व्यक्ति नम आंखों से राजेश देवी को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा था।

उल्लेखनीय है कि 55 वर्षीय राजेश देवी अपने 58 वर्षीय पति रामवीर सिंह के साथ 7 सितंबर को नेपाल दर्शन के लिए निकली थी, होटल में जाकर ठहरे पति-पत्नी ने 8 सितंबर को काठमांडू में भगवान पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन किए थे।

लेकिन 9 सितंबर की देर रात अचानक उपद्रवियों ने हमला कर होटल में आग लगा दी, चौथी मंजिल पर मौजूद रामवीर और राजेश देवी ने जान बचाने के लिए नीचे छलांग लगा दी थी। वैसे तो बचाव दल ने नीचे गददे बिछा रखे थे जिससे दोनों की जान तो बच गई, लेकिन इस दौरान घायल हुई राजेश देवी ने आज सवेरे हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

Next Story
epmty
epmty
Top