भाजपा नेता के हत्यारोपी ने पुलिस को ओढ़ाई टोपी- वकील बन किया सरेंडर

भाजपा नेता के हत्यारोपी ने पुलिस को ओढ़ाई टोपी- वकील बन किया सरेंडर

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के नेता की हत्या के सिलसिले में फरार चल रहे हत्यारोपी ने पुलिस को टोपी पहनाते हुए अदालत में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। आत्म समर्पण के लिए हत्यारोपी वकील की ड्रेस में कोर्ट के भीतर पहुंचा था। जज ने फिलहाल हत्यारोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

बुधवार को प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के नेता रणधीर यादव की हत्या के सिलसिले में 22 दिन से फरार चल रहे मुख्य आरोपी डॉक्टर उदय यादव ने जिला अदालत में सरेंडर कर दिया है।

दोपहर के समय अदालत के सम्मुख सरेंडर करने वाला डॉक्टर उदय यादव वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट पहुंचा था, इस दौरान उसने अपने सिर पर टोपी लगा रखी थी। अदालत के भीतर वकील ने पहले से ही उसके आत्म समर्पण की सारी तैयारियां मुकम्मल कर रखी।

भीड़ से होते हुए सीधे कोर्ट रुम पहुंचे वकील बने हत्या रोपी ने जज के सामने आत्म समर्पण कर दिया। जज ने डॉक्टर उदय यादव को फिलहाल 14 दिनों के लिए नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया है।

उदय के सरेंडर की जानकारी मिलते ही बुरी तरह अचंभित रह गई कर्नलगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम अदालत पहुंची और उसे जेल लेकर गई।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर उदय यादव ने पत्नी के साथ चल रहे अफेयर के चलते भारतीय जनता पार्टी के नेता रणधीर यादव की हत्या कर दी थी। 22 दिन से फरार चल रहे डॉक्टर की तलाश में पुलिस प्रयागराज समेत आसपास के जनपदों में छापेमारी कर रही थी।

Next Story
epmty
epmty
Top