सर्वे का ऑर्डर- अब इन चार शहरों में भी रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

नई दिल्ली। देश में बुलेट ट्रेन का विस्तार करने की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही केंद्र सरकार ने अब दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के सर्वे का आर्डर जारी किया है। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन का नेटवर्क अब दक्षिण भारत के चार बड़े शहरों हैदराबाद, चेन्नई, अमरावती और बेंगलुरु को जोड़ेगा।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और चंद्रबाबू नायडू की ओर से किए गए दावे में कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से अब दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सर्वे का आर्डर जारी किया गया है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि दक्षिण भारत में प्रस्तावित बुलेट ट्रेन का नेटवर्क चार बड़े शहरों हैदराबाद, चेन्नई अमरावती तथा बेंगलुरु को आपस में जोड़ने का काम करेंगा।
उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द अब दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन ट्रैक पर दौड़ने वाली है, इसके लिए सर्वे का आदेश दिया गया है। हैदराबाद, चेन्नई अमरावती और बेंगलुरु शहर की आबादी 5 करोड़ से अधिक है और यह शहर दुनिया के सबसे बड़े बाजार के तौर पर फेमस है।
उल्लेखनीय है कि टोक्यो स्थित जापानी दैनिक को दिए इंटरव्यू में जापान के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने देशभर में 7000 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य रखा है। मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना प्रगति पर है।