होर्डिंग वार में सपा का बीजेपी पर पलटवार- आई लव शिक्षा रोजगार

होर्डिंग वार में सपा का बीजेपी पर पलटवार- आई लव शिक्षा रोजगार

लखनऊ। राजधानी में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच चल रहे होर्डिंग वार में समाजवादी पार्टी ने पलटवार करते हुए आई लव बुलडोजर के जवाब में आई लव शिक्षा रोजगार का होर्डिंग पेश किया है।

रविवार को समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर लगाए गए नए होर्डिंग से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच होर्डिंग वार शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के आई लव बुलडोजर के होर्डिंग के जवाब में समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर आई लव शिक्षा रोजगार लिखा होर्डिंग लगा लगाया गया है।


समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित दफ्तर के बाहर लगे इस होर्डिंग में आई लव शिक्षा रोजगार के साथ-साथ आई लव अखिलेश भी लिखवाया गया है।

उल्लेखनीय है कि आई लव मोहम्मद को लेकर उत्तर प्रदेश में अभी तक कई स्थानों पर बावल की घटनाएं हो चुकी है, इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित त्रिपाठी ने राजधानी लखनऊ में आई लव बुलडोजर लिखे होर्डिंग लगवा दिए।

रविवार को इस होर्डिंग के जवाब में समाजवादी पार्टी के नेता विवेक यादव ने कूदते हुए आई लव शिक्षा विकास रोजगार लिखे होर्डिंग से दिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top