मनोरंजन इंडस्ट्रीज को झटका- महज 38 साल की उम्र में एक्ट्रेस का निधन

मुंबई। मराठी मनोरंजन इंडस्ट्रीज को आज उस समय जोर का झटका लगा है, जब लोकप्रिय अभिनेत्री का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रही थी।
रविवार को लोकप्रिय टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से मनोरंजन इंडस्ट्रीज में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है।
कैंसर से पीड़ित एक्ट्रेस की इलाज के दौरान हुई मौत से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने आज रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली और केवल 38 साल की उम्र में इस दुनिया को उन्होंने अलविदा कह दिया।
कैंसर की बीमारी की वजह से अपनी जान गंवाने वाली एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने कई मराठी धारावाहिक को एवं फिल्मों में काम किया था और कुछ हिंदी टेलीविज़न शोस भी किए थे, प्रिया मराठी पवित्र रिश्ता में अपनी भूमिका को लेकर घर-घर में फेमस हो गई थी।