गोलीबारी में सात लोगों की हुई मौत, इतने हुए घायल

गोलीबारी में सात लोगों की हुई मौत, इतने हुए घायल

क्विटो, इक्वाडोर के सैंटो डोमिंगो डे लॉस त्साचिलास स्थित एक पूल हॉल में गोलीबारी में कम से कम सात लोग मारे गये और तीन अन्य घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय समाचार पत्र प्रिमिसियास की रिपोर्ट के अनुसार सैनिकों के वेश में एक वाहन में आए हमलावरों ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10:30 बजे नुएवो अमानेसर इलाके में स्थित पूल हॉल में ग्राहकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गौरतलब है कि सैंटो डोमिंगो डे लॉस त्साचिलास प्रांत के एक पूल हॉल में एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी सामूहिक गोलीबारी थी। पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को इसी तरह के एक हमले में सात लोग मारे गए थे।

इक्वाडोर के संगठित अपराध वेधशाला के अनुसार, इक्वाडोर में 2025 की पहली छमाही में 4,619 हत्याएँ दर्ज की गईं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 47 प्रतिशत की वृद्धि है और इसके इतिहास में छह महीने का सबसे अधिक आंकड़ा है।

जनवरी 2024 में हिंसा बढ़ने के कारण इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ द्वारा ‘आंतरिक सशस्त्र संघर्ष’ की स्थिति घोषित किए जाने के बाद से देश में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top