भाजपा को झटका- रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन समेत कई सपा में शामिल

भाजपा को झटका- रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन समेत कई सपा में शामिल

औरैया। केंद्र एवं उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका देते हुए पार्टी के कई प्रभावशाली नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामते हुए साइकिल की सवारी शुरू कर दी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रेड क्रॉस सोसाइटी औरैया के चेयरमैन डॉक्टर कप्तान सिंह पाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे डॉक्टर कप्तान सिंह पाल पूर्व में जिला यूनानी एवं आयुर्वेद अधिकारी रह चुके हैं।

कौशांबी की घटना से नाराज होकर राष्ट्रीय धनगर महासभा औरैया के जिला अध्यक्ष संजीव धनगर ने भी भाजपा छोड़ कर सपा का दामन थाम लिया है।


पूर्व सांसद और दिबियापुर के विधायक रहे प्रदीप यादव की पहल पर यह सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि इन नेताओं के पार्टी में आने से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती हासिल होगी।

इस मौके पर सैकड़ों अन्य लोगों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Next Story
epmty
epmty
Top