सुरक्षा बलो ने हथियार और नशीले पदार्थ ज़ब्त कर कई लोगो को किया गिरफ्तार

इंफाल, मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने प्रदेश भर में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज़ करते हुए हथियार और नशीले पदार्थ जब्त कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी ज़िले के खोंगमान ज़ोन-तृतीय से एक प्रतिबंधित समूह के एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया।
एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिमी ज़िले के न्यू कीथेलमनबी बाज़ार से एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने उससे एक देसी पिस्तौल, एक मैगज़ीन और एक 9 मिमी की गोली बरामद की।
मणिपुर पुलिस ने काकचिंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पल्लेल थोंगवांगमा में राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तेंगनौपाल ज़िले के मोरेह निवासी दोनों व्यक्तियों से पास से लगभग 47 ग्राम वज़नी हेरोइन पाउडर से भरे तीन साबुन के डिब्बों के बरामद किए गए है।